
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा।विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर महाराज योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 6 जून को नगर क्षेत्र के लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज लॉज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां पदाधिकारियों ने केक काटकर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस पावन अवसर पर एक भव्य श्पत्रकार सम्मान समारोहश् भी आयोजित किया गया। गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि पूज्य महाराज जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समिति द्वारा 5 जून से 12 जून तक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को विशेष गौवंश पूजन कार्यक्रम भी रखा गया। पत्रकार समाज का आइना होते हैं और दिन-रात मेहनत कर धरातल की वास्तविकता को उजागर करते हैं। जरूरतमंदों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक ले जाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है।जिला अध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) दीपक शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष मनजिंदर सिंह कहार, नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता और कृष्ण कुमार वर्मा सहित समिति के तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।