
कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्व. शत्रुमर्दन प्रताप शाही की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस अवसर पर ब्लड बैंक संचालक राजीव तिवारी ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।आयोजक अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा में काम आता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।शिविर में ज्ञानेश्वर द्विवेदी, समसाद आलम, सच्चिदानंद त्रिपाठी, उपेंद्र तिवारी और अरशद अय्यूब समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली।नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शाही ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।