news-details

गांव में खुली डिजिटल लाइब्रेरी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्थुनी पूरब में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई सुविधा मिली है। अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गांव के निवासी विवेक कुमार ने बताया कि पहले लाइब्रेरी और अध्ययन सुविधाओं के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे खर्च होते थे। अब गांव में ही बेहतर माहौल मिलने से विद्यार्थी एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। विवेक ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी और संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।