news-details

गोवंश आश्रय स्थलों पर प्रशासन सख्त

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भेंटुआ के सुमेरपुर गोवंश आश्रय स्थल में एक गोवंश के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने गोशालाओं का निरीक्षण तेज कर दिया है। गुरुवार को खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने महमूदपुर, नुंवावा और अगहर गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान महमूदपुर में दो गोवंश बीमार मिले, जिनका पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उपचार कराया गया।इससे पहले एसडीएम पंकज मिश्रा और बीडीओ दिव्या सिंह ने सुमेरपुर गोशाला का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा ग्राम पंचायत अधिकारी और केयरटेकर को चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नुंवावा गोशाला में 138, अगहर में 176 और महमूदपुर में 130 गोवंश संरक्षित हैं। प्रशासन ने गोवंशों के स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।