news-details

गरीब बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी सरकार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी का पूरा खर्च अब सरकार उठाएगी। इस योजना के अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1534 विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। अब तक 542 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र से 509 और शहरी क्षेत्र से 33 आवेदन शामिल हैं।योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये का खर्च निर्धारित है, जिसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में दिए जाएंगे। साथ ही 25 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे।लाभार्थियों को साड़ी, बर्तन, फर्नीचर, कंबल, गद्दा, सीलिंग फैन सहित अन्य जरूरी सामान दिया जाएगा। योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।