news-details

गर्मी बढ़ते ही सीएचसी में बढ़ी मरीजों की भीड़

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सोमवार को ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।कड़ी धूप के बीच मरीज और उनके तीमारदार लाइन में खड़े रहे। वहीं अस्पताल की ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था भी सर्वर की समस्या के कारण प्रभावित रही। करीब 10 से 12 मरीज ऐसे रहे, जिनके पास मोबाइल फोन नहीं था और वे ऑनलाइन पर्चा नहीं बनवा सके, जिससे उन्हें दवा लेने में परेशानी हुई।अस्पताल पहुंचे मरीजों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान धूप में खड़े रहने से भी परेशानी हुई।सीएचसी में डॉक्टर रजत कटियार ने मरीजों का इलाज किया। अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार और आंखों की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा करीब 30 मरीजों की विभिन्न जांचें लैब में कराई गईं।सीएचसी प्रभारी डॉ. परमीत राजपूत ने बताया कि गर्मी के कारण मरीज बढ़े हैं। सभी मरीजों को उपचार और दवा उपलब्ध कराई जा रही है। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।