news-details

गर्मी से बढ़ी बीमारियां, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
तेज गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या करीब 200 से बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार, जुकाम और सांस संबंधी समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं। कुमारगंज के 100 बेड अस्पताल में अयोध्या के साथ अमेठी और सुल्तानपुर से भी मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में लूज मोशन और डिहाइड्रेशन के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं, जिनमें कुछ को भर्ती भी करना पड़ रहा है।अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त वार्ड तैयार किए हैं और हीट वेव से जुड़े मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं