news-details

गरबा महोत्सव में संस्कृति, संस्कार और एकता के रंग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। भारत विकास परिषद–काशी प्रांत (एनसीआर-2) की जिला समन्वयक समिति, काशी के तत्वावधान में मोढ़ैला स्थित होटल आलीशान पैलेस में गरबा महोत्सव-2026 का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ हुआ। इसमें काशी प्रांत की 15 शाखाओं के 500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता डॉ. शिप्राधर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए भारत भूषण जुनेजा, डिंपल जुनेजा, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिंहा, संजय ओझा, प्रवीण पटेल, अजीत महरोत्रा और प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह राकेश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।आनंदम शाखा की श्री दुर्गा स्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। डॉ. प्रियंका जायसवाल और डॉ. राजीव जायसवाल ने विकास रत्न की चेक क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन अग्रवाल, राकेश मिड्ढा और सुगंधा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वित्त सचिव विवेक तिवारी ने दिया।महोत्सव ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। परिषद के पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना भी आयोजन में दिखाई दी।