news-details

घर में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के कुदरकोट थाना क्षेत्र के चन्हैया गंगाराम गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी रामोतार सिंह के परिजन घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे घर के अंदर से खटपट की आवाज सुनाई दी। शक होने पर परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से सोने की जंजीर, दो अंगूठियां, बाजूबंद, पायल, माला और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है।सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।