news-details

हाईवे प्रभावित किसानों को राहत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-931 के प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों को समयबद्ध तरीके से मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर 18 अगस्त को ग्राम ताला में प्रतिकार भुगतान शिविर आयोजित किया गया।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि शिविर में ग्राम प्रधान और किसानों के सहयोग से 240 भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां मौके पर ही संकलित की गईं। इसका उद्देश्य किसानों को बिना भागदौड़ के पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से प्रतिकार राशि उपलब्ध कराना है।प्रशासन के अनुसार पात्र किसानों की मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। शिविर के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ प्रभावित भू-स्वामियों को जल्द राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से प्रभावित अन्य गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे शिविर लगाए जाएंगे, ताकि सभी पात्र किसानों को समय से मुआवजा मिल सके।