
Pardarshi Vikas News Auraiya
शनिवार को एक सड़क हादसे में चिरहूली निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, वह हाईवे पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर घायल महिला को औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टरों ने सरोज की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचोली अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और विशेष चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार युवक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।