news-details

हॉकी ट्रायल कल, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित होगा। जिला स्तरीय ट्रायल में सफल खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे अयोध्या में होगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी 6 से 11 सितंबर तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक और पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील की है। ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देगी।