news-details

हिमाचल में तीन तलाक का मामला दर्ज, पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना चंबा ने उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति रुस्तम और सास मनीरा लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला का कहना है कि प्रताड़ना के बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया, जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली।महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा-4 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। वहीं सास के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।