news-details

हिमत बाबा समाधि स्थल पर विराट कवि सम्मेलन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास  न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा स्थित आस्था केंद्र हिमत बाबा समाधि स्थल पर चल रहे महायज्ञ के अंतर्गत रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कवियों ने सामाजिक सरोकार, मानवता, अध्यात्म और समसामयिक विषयों पर शानदार रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।हास्य और व्यंग्य कविताओं ने लोगों को खूब गुदगुदाया, वहीं देशभक्ति और आध्यात्मिक रचनाओं ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।