news-details

हादसे के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौतम विहार, कल्याणपुर खुर्द निवासी ज्ञानेन्द्र यादव ने बताया कि 12 जून की रात वह अपने बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। नया शिवली रोड स्थित आशा मेडिकल स्टोर के पास वाहन खड़ा करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल ज्ञानेन्द्र को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने 13 जून को कल्याणपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों पर घर पहुंचकर एक लाख रुपये लेकर समझौता करने और मुकदमा न कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया।मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दुर्घटना के साथ लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।