news-details

हजारों माताओं-बहनों ने विनोद उपाध्याय “बब्बू” को बांधी राखी

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  वाराणसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय “बब्बू” के संयोजन में वाराणसी में दो स्थानों पर भव्य रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम शिरडी साईं वाटिका, न्यू बहादुर मार्केट, केराकतपुर लोहता और दूसरा संत कच्चा बाबा मंदिर, जाल्हूपुर में हुआ। दोनों आयोजनों में हजारों माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर माताओं-बहनों ने ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय “बब्बू”, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम सहित उपस्थित भाजपा नेताओं और गणमान्यजनों की कलाई पर राखी बांधी और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।राखी बंधवाने के बाद विनोद उपाध्याय “बब्बू” ने माताओं-बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई भेंट की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास और जिम्मेदारी का संकल्प है। माताओं-बहनों से मिला स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य पूंजी है।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।