
PARDARSHI VIKASH NEWS Prateek Yadav की अस्थियां शनिवार को Haridwar में गंगा नदी में विसर्जित की गईं। योग गुरु Baba Ramdev की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान कराया गया। इस दौरान पत्नी Aparna Yadav, बेटियां, सांसद Aditya Yadav, Tej Pratap Yadav और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विसर्जन के समय छोटी बेटी ने “I LOVE PAPA” लिखा कार्ड भी गंगा में बहाया। अस्थि कलश को माथे से लगाकर वह भावुक होकर रो पड़ी, वहीं अपर्णा यादव भी घाट पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। परिवार चार्टर्ड विमान से Lucknow से देहरादून पहुंचा था, जहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार गया। पूजा के बाद परिवार कनखल के लिए रवाना हो गया।Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का 13 मई को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने ब्रिटेन की University of Leeds से पढ़ाई की थी और रियल एस्टेट व फिटनेस बिजनेस से जुड़े थे। राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले प्रतीक को महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। उनकी और अपर्णा यादव की शादी को 14 साल हो चुके थे और उनकी दो बेटियां हैं।