news-details

हत्या के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। थाना अमेठी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार सिंह, मंजू सिंह और शिरोमणि उर्फ सुरेमन सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने की।