
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी में गुरुवार को HPV संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ‘आनंदी माँ एक जीवन बचाओ अभियान’ एवं ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ के तत्वावधान में सेमिनार हॉल में किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कैंसर से डरने के बजाय जागरूक होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक टीकाकरण के प्रति सजग रहने की अपील की।नोडल अधिकारी डॉ. शिखा शुक्ला ने HPV टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रमाणिक जानकारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. निधि सिंह ने HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से इसके संबंध, बचाव,टीकाकरण और समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।कार्यक्रम का संचालन ऋषिता सिंह ने किया, जबकि डॉ. स्मिता सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. श्वेता द्विवेदी, डॉ. रीना त्रिवेदी और चांदनी सिंह सहित शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।