news-details

इंस्टाग्राम पर रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के देवगांव मार्ग निवासी एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवती को रिवॉल्वर लहराते हुए डांस करते देखा गया, जो तेजी से वायरल हो गया।पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद उसे भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई है।