
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। कोतवाली क्षेत्र के इगुठिया गांव में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय युवक सुशील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर उपनिरीक्षक मुहम्मद शकील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।