news-details

ई-रिक्शा चोरी गिरोह का भंडाफोड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने ई-रिक्शा और टैंपो में यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात और 29,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं और लखनऊ में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले ई-रिक्शा और टैंपो में सफर के दौरान यात्रियों के बैग से गहने और कीमती सामान चोरी करता था।मुखबिर की सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने भिठौली तिराहे के पास घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय प्रकाश उर्फ जैकी, मनोज कुमार उर्फ जत्थु, रजनी, रामवती और अनीता के रूप में हुई है।तलाशी में पुलिस को सोने-चांदी के कई आभूषण जैसे हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के टप्स और अन्य जेवरात मिले। जांच में सामने आया कि बरामद सामान मड़ियांव और गोमतीनगर में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ा है।पुलिस ने बताया कि यह गिरोह भीड़ में मौका देखकर चोरी करता था और बाद में सामान बेचकर पैसे आपस में बांट लेता था। गिरोह के खिलाफ कुल सात मुकदमों का खुलासा हुआ है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।