news-details

ई-स्कूटी की बैटरी फटी, दो वाहन जले

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में शनिवार शाम चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी फटने से आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से पास खड़े दो अन्य वाहन भी जल गए।जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट की पार्किंग में पहली मंजिल पर रहने वाले गुरविंदर की ई-स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी दौरान बैटरी में अचानक तेज धमाका हुआ और स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई।आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गईं, जिससे वहां रहने वाले लोग कुछ समय के लिए अपने घरों में फंस गए। प्रवीन पांडे के फ्लैट में उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में दो वाहन और ई-स्कूटी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।