
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जनपद न्यायालय परिसर में आज ई-सेवा केंद्र पोर्टल केबिन का उद्घाटन माननीय जिला जज मनोज कुमार राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।उद्घाटन के दौरान सिस्टम अधिकारी कुलदीप सचान ने ई-सेवा केंद्र के माध्यम से मिलने वाली डिजिटल न्यायिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र से वादकारियों और अधिवक्ताओं को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें केस की स्थिति, केस लिस्ट (Cause List), ई-फाइलिंग सहायता और ई-कोर्ट फीस जमा करने जैसी ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं।जिला जज मनोज कुमार राय ने कहा कि न्यायालयों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार से न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुलभ बनेगी। इससे समय की बचत होगी और वादकारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ई-सेवा केंद्र न्यायिक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।