news-details

ईओ का सख्त रुख: लापरवाही पर फटकार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव
गंगाघाट नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। कार्य में ढिलाई बरतने पर पटल बाबुओं को फटकार लगाई गई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।बैठक में पेंशन और वेतन मामलों की जांच के दौरान पेंशन बाबू राम नरेश पाल के कार्य में कई खामियां मिलीं। इस पर ईओ ने नाराजगी जताते हुए उन्हें अंतिम चेतावनी दी और सभी लंबित व त्रुटिपूर्ण मामलों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।सफाई व्यवस्था को लेकर भी ईओ असंतुष्ट दिखे। कई वार्डों में खराब सफाई मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई और नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।बैठक में जनगणना कार्य और स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही योजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के आदेश दिए गए। ईओ ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।वहीं, दिल्ली से आए स्वच्छ भारत मिशन के मुख्य पर्यवेक्षक कलीम अहमद ने भी शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उनके दौरे के बाद नगर पालिका प्रशासन और अधिक सक्रिय नजर आया।