news-details

ईदगाह में बकरीद की नमाज की तैयारियां पूरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में बकरीद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी, जिसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।ईदगाह कमेटी और प्रशासन की ओर से बिजली, पानी, साफ-सफाई, पंखे और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शहरकाजी और धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की है कि नमाज केवल मस्जिद और ईदगाह के भीतर ही अदा करें, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज न पढ़ें।प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, ताकि नमाज के दौरान भीड़ नियंत्रण और आवागमन सुचारू रहे।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही आपात स्थिति में एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी गई है।ईदगाह कमेटी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज सम्पन्न कराने के लिए इंतजाम किए गए हैं।