
PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी । प्रयागराज में आज आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड फंक्शन में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पित सेवा कार्यों एवं क्लब की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित "डायमंड प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान क्लब द्वारा वर्ष भर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, जागरूकता अभियानों एवं विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्लब की टीम के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की गई। विशेष गौरव की बात यह रही कि क्लब को अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं समग्र प्रदर्शन के लिए "सर्वोच्च क्लब अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।