
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/बाजार शुकुल। थाना क्षेत्र के किशनी गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे जंगली जानवर के अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान अक्षय के रूप में हुई है। वह अपनी साली के साथ किशनी गांव की ओर जा रहा था। जंगली जानवर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से समय पर मदद नहीं मिलने पर महिला साथी ने पीआरबी 112 को सूचना दी। पीआरबी 5349 की टीम करीब पांच मिनट में मौके पर पहुंची और घायल को पीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई