
सुल्तानपुर।बरौसा चौराहे की कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन पर फायरिंग के मामले में जयसिंहपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल और खोखा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक पैसों के लेनदेन को लेकर सेल्समैन शिवम जायसवाल पर गोली चलाई गई थी। नानेमऊ निवासी अंकित मिश्रा और अयोध्या निवासी धीरेन्द्र यादव को पतुरियो मोड़ स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया।अंकित पर हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैंl