
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस बाबतपुर कैंपस में नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने मां दुर्गा के दर्शन और दीप प्रज्ज्वलन से किया। विद्यार्थियों ने रामायण का मंचन किया, जिसके बाद रावण के पुतले का प्रतीकात्मक दहन किया गया। कन्या पूजन में बालिकाओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर सम्मानित किया गया।चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि कन्या पूजन महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान का संदेश देता है। वहीं, प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार विकसित करने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।रामायण मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सत्य, धर्म, विनम्रता और भक्ति के महत्व को समझा। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया और शैक्षणिक प्रबंधक नरेंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अपर्णा गांगुली ने किया।