
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी।
सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस के खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 टीम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जैपुरिया बाबतपुर की टीम ने सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता और शानदार तालमेल के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में नैतिक सिंह, दिनकर कुमार, अथर्व जायसवाल और अभय प्रताप सिंह शामिल रहे। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतिभा, अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों को दिया। प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, प्रधानाचार्या सुधा सिंह, शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय और खेल अधीक्षक रमेश यादव ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक विकास तिवारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।