news-details

जाट समाज के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ/मेरठ। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जयंत चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। महासभा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी समाज की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी।महासभा ने कहा कि अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद मुजफ्फरनगर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जाट समाज को लेकर की गई टिप्पणी भी निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह, महासचिव कर्नल शिव प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह पायल ने संयुक्त बयान में कहा कि जाट समाज ने देश की सुरक्षा, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।महासभा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। जाट समाज के लोग सीमाओं की रक्षा के साथ खेतों में मेहनत कर देश के लिए अन्न उत्पादन करते हैं।प्रवक्ताओं ने कहा कि जाट समाज शांतिप्रिय और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखता है, लेकिन अपने सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। महासभा ने राजनीतिक दलों से सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने और किसानों, जवानों तथा मेहनतकश वर्गों का सम्मान करने की अपील की।