
PARDARSHI VIKASH NEWS नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत हो गई। पहली फ्लाइट लखनऊ से इंडिगो की रही, जिसे वाटर कैनन से पारंपरिक सलामी दी गई। इस फ्लाइट से 161 यात्रियों ने बेंगलुरु के लिए यात्रा की, जिससे एयरपोर्ट के नियमित संचालन की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है। इसी दौरान एक विशेष उड़ान ने सुर्खियां बटोरी, जिसमें एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसान, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल थीं, स्पेशल फ्लाइट से नोएडा से लखनऊ रवाना हुए। इन किसानों का सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का कार्यक्रम है।किसानों ने अपनी पहली हवाई यात्रा को यादगार बताया और कहा कि 7 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो गया। कई किसानों ने इसे सम्मान और गर्व का क्षण बताया, क्योंकि उनकी दी गई जमीन पर आज यह भव्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट खड़ा है। सरकार ने इस मौके को विकास और किसानों के योगदान के सम्मान के रूप में प्रस्तुत किया।करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट को चार चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में टर्मिनल और रनवे का काम पूरा हो चुका है। भविष्य में यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया के प्रमुख एयरपोर्ट्स में शामिल होने की क्षमता रखता है, जहां से सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों के यात्रा करने का अनुमान है। एयरपोर्ट से अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु और अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू की जा रही हैं, जिससे NCR की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।