news-details

जबड़े से निकाला 76.5 वर्ग सेमी का ट्यूमर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टरों ने तीन वर्षीय कृष्णा के जबड़े से 76.5 वर्ग सेंटीमीटर आकार का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की। अमेठी निवासी दंत चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हरि राम के नेतृत्व में 26 अक्टूबर को ऑपरेशन किया गया। बच्चे को 21 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। उसके चेहरे के दाहिने निचले हिस्से में लगभग 9×8.5 सेंटीमीटर की सूजन थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कृष्णा को कई जगह उपचार के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे केजीएमयू लाया गया। सर्जरी में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की टीम ने भी सहयोग किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉ. हरि राम ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद का आभार जताया।