news-details

जल संरक्षण को लेकर छात्राओं ने लिया संकल्प

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जल बचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय और प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर चिंता का विषय है और समय रहते जल संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है।छात्राओं और लोगों से पानी की बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संरक्षण अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में सभी ने जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।