news-details

जलाशयों में स्नान व नौकायन को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर: जिले में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों में स्नान एवं नौकायन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोग बड़ी संख्या में जलाशयों की ओर रुख करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। प्रशासन ने लोगों से केवल सुरक्षित स्थानों पर स्नान करने, पानी की गहराई की जानकारी लेने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी है। एडवाइजरी में पुलों और ऊंचे तटों से पानी में छलांग लगाने, गहरे पानी में जाने, सेल्फी लेने और जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचने को कहा गया है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देने और प्रभावित व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की अपील की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से जल सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है।