
PARDARSHI VIKASH NEWS Jammu and Kashmir में पिछले 28 दिनों के दौरान ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़े अभियान में 733 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 47 ड्रग पेडलर्स के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 373 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन पर 114 केमिस्ट दुकानों के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह अभियान उपराज्यपाल Manoj Sinha द्वारा शुरू किए गए 100 दिन के एंटी-ड्रग अभियान के तहत चलाया जा रहा है।सरकार ने ड्रग तस्करी से जुड़े 180 आधार कार्ड भी डिएक्टिवेट कर दिए हैं और लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। इसी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चंडीगढ़ में एक तस्कर की करीब 93 लाख रुपए की संपत्ति अटैच की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले से जुड़ी है। जनवरी 2026 में जम्मू के नरवाल इलाके से अरुण सिंह नाम के आरोपी को 5.61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद जांच में उसकी संपत्तियों का पता चला।