
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के अजमतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृंदावन (60) और संजीव कुमार (45) को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार परिवार का अपने मौसेरे भाइयों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार रात विवाद के चलते कुछ लोग उनके घर पहुंचे और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वृंदावन और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने थाना मऊदरवाजा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।