
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर में एसडीएम के स्टोनो पर जमानत प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के मुताबिक, गौरीगंज पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत चालान किए गए दो क्लाइंट हरिश्चंद्र और राम खेलावन की जमानत कराने वह तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि मुचलका और वकालतनामा दाखिल करने के बाद स्टोनो शशि प्रकाश ने जमानत प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये मांगे। अधिवक्ता ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्टोनो शशि प्रकाश ने आरोपों को निराधार बताते हुए रुपये मांगने से इनकार किया। मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।