
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले भर से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।