
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत, पारिवारिक और सार्वजनिक मामलों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। सीएम ने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी शिकायतें जानीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत की गंभीरता से जांच कर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें। राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, पेंशन, आवास और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा गया। उन्होंने पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने पर भी जोर दिया।