news-details

जनता दर्शन में विधायक का ऑन-द-स्पॉट एक्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित पुरनिया कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें पांच लिखित और 10 मौखिक शिकायतें शामिल रहीं।नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, जलभराव, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सड़क और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। पलटन छावनी सेक्टर-ए के लोगों ने गलत पार्किंग, अतिक्रमण से संकरी हुई नालियों, सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग रखी। सरस्वती पुरम में हाईमास्क लाइट लगाने की मांग भी सामने आई।जानकीपुरम के व्यापारियों ने मुलायम तिराहा से अटल चौराहा तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की। वहीं सेक्टर-के और लोधी तिराहा क्षेत्र में सड़क-नालियों की खराब स्थिति से जलभराव तथा शराब की दुकान के आसपास अराजक तत्वों के जमावड़े की शिकायत की गई।विधायक ने नगर निगम और मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है। बरसात के बाद जर्जर सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा।