news-details

जनता दरबार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनीं लोगों की समस्याएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात।  प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने रनिया-खानपुर खरंजा रोड स्थित परशुराम वाटिका में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।जनता दरबार में आर्य नगर फतेहपुर रोशनाई निवासी पूजा देवी ने दुर्घटना बीमा से जुड़ी समस्या रखी। इस पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर बीमा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं बिलवा हार निवासी कपूर सिंह ने पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिस पर संबंधित विभाग को जल्द समाधान करने को कहा गया।बिसायकपुर निवासी जितिन प्रताप सिंह ने घर में चोरी की घटना की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने रनिया चौकी प्रभारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सूरजपुर निवासी शिव नारायण पाल ने तहसील से संबंधित समस्या रखी, जबकि मालवन निवासी मुकेश तिवारी और शिवम त्रिवेदी ने जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा।राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।