
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
संग्रामपुर विकासखंड में मल्लूपुर-उमापुर संपर्क मार्ग की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है, लेकिन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।