news-details

जरूरतमंद बच्चों को बांटे जूता-मोजा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। हाटा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तमासपुर में शुक्रवार को जरूरतमंद बच्चों को जूता-मोजा वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। यह सामग्री समाजसेवी एवं भनसा घर लिट्टी-चोखा रेस्टोरेंट, कुशीनगर के संचालक मनोज प्रजापति की ओर से उपलब्ध कराई गई। जूता-मोजा पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राहुल तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह तथा ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय, रामाश्रय और विजय कांत मिश्रा मौजूद रहे।अतिथियों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की पहल से बच्चों में समानता की भावना मजबूत होती है और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सक्षम लोगों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आकर सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका प्रीति पाल ने की। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज राव ने किया, जबकि संयोजक शिक्षक नेता देवानंद दुबे ने सभी अतिथियों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया।