news-details

जसवंतनगर में 11 हजार वोल्ट की केबल टूटी, बड़ा हादसा टला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। जसवंतनगर कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर बुधवार देर शाम 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से जुड़ी केबल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। केबल गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।बताया गया कि यह केबल अंडरग्राउंड लाइन से ट्रांसफॉर्मर तक जाती है और अस्थायी सहारे के जरिए बांधी गई थी। सड़क पर केबल गिरने से लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कोई वाहन इसके ऊपर से गुजरता तो बड़ा फॉल्ट हो सकता था।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के जेई कौशल पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था कराई और गिरी हुई केबल को सुरक्षित कराते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया।विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई। समस्या का जल्द समाधान होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और विभाग की सक्रियता की सराहना की।