news-details

जवारा लोकनृत्य की सीख ले रहे बच्चे

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बुंदेलखंड कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग तथा नृत्य कला गृह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जवारा लोकनृत्य कार्यशाला में बच्चे लोक कला और संस्कृति की बारीकियां सीख रहे हैं। नृत्य गुरु श्रद्धा निगम के निर्देशन में चल रही कार्यशाला में 30 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।कार्यशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अतुल द्विवेदी ने कहा कि लोक कला और संस्कृति के संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए जरूरी बताया।श्रद्धा निगम ने बताया कि 10 जून तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को जवारा लोकनृत्य का महत्व और तकनीक सिखाई जा रही है।