news-details

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन ने मनाया दिव्य कृष्णउत्सव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी।

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिव्य कृष्णउत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था ने समस्त काशीवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, त्याग, धर्म और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी हमें सत्य, करुणा, निस्वार्थ प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। सह-संस्थापक अरविंद जैन ने कहा कि संस्था आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। प्रदीप मल्होत्रा एवं दिव्या राकेश अग्रवाल ने काशी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विभिन्न मनोहारी कृष्ण झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कृष्ण मोहन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि रमेश सेठ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश माहेश्वरी, आकांक्षा मिश्रा, निशित गौर एवं रश्मि केसरवानी ने किया। इस अवसर पर ब्रजेश दास, मनीष गर्ग, प्रकाश भागचंदानी, नितेश सिंह, विकास सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, संतोष अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।