news-details

झांसी मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स गिरफ्तार

You can share this post!

नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप

PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की संविदा स्टाफ नर्स कंचन प्रजापति को पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने पति कुलदीप प्रजापति और साथी जीतू बागवार के साथ मिलकर 8 लोगों से पैसे लिए और प्रतापगढ़ में नौकरी के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए। पीड़ित जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मामले में नवाबाद थाने में केस दर्ज था और पूछताछ में आरोपी ने पैसे अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर करने की बात भी कबूल की है।