news-details

केबल बॉक्स जलने से 30 गांवों की बिजली ठप, 24 घंटे से परेशान 5500 उपभोक्ता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़। नवाबगंज के भटासा बिजली घर से जुड़े भटासा फीडर पर केबल बॉक्स जल जाने से करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। हल्की बूंदाबांदी के बाद आई तकनीकी खराबी से लगभग 5500 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह सूचना मिलते ही लाइनमैन जक्की खान, शाहरुख खान, अहमद अली, रजत कुमार और कौशल कुमार समेत अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर केबल बॉक्स की मरम्मत की, लेकिन बिजली बहाल नहीं हो सकी। बाद में जांच में पता चला कि जमीन के अंदर लगा एक अन्य केबल बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया है। रात अधिक होने के कारण मरम्मत कार्य रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह जेई के.के. मौर्य के निर्देश पर टीम ने दोबारा मरम्मत कार्य शुरू किया। एसडीओ विनोद कनोजिया ने बताया कि खराब केबल बॉक्स को बदलकर जल्द ही सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी, वहीं मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने और नेटवर्क प्रभावित होने से संचार व्यवस्था भी बाधित रही।